Students can access the CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi with Solutions and marking scheme Term 2 Set 10 will help students in understanding the difficulty level of the exam.
CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi Course A Set 10 for Practice
समय : 2.00
घण्टा पूणांक:40
सामान्य निर्देश:
- इस प्रश्न पत्र में दो खंड हैं- खंड ‘क’ और खंड ‘ख’।
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं, यथासंभव सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार ही लिखिए।
- लेखन कार्य में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखिए।
- खंड-‘क’ में कुल 3 प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इनके उपप्रश्नों के उत्तर दीजिए।
- खंड-‘ख’ में कुल 4 प्रश्न हैं। सभी प्रश्नों के विकल्प भी दिए गए हैं। निर्देशानुसार विकल्प का ध्यान रखते हुए चारों प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
रखण्ड-‘क’ (20 अंक)
(पाठ्य-पुस्तक व पूरक पाठ्य-पुस्तक)
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए [2 × 4 = 8]
(क) नवाब साहब क्यों लेट गए? उन्हें ऐसा करते देखकर लेखक ने क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की? ‘लखनवी अंदाज’ पाठ के आधार पर बताइए।
(ख) “देह की इस यातना की परीक्षा उम्र की आखिरी देहरी पर क्यों दें?” पंक्ति का भाव ‘मानवीय करूणा की दिव्य चमक’ पाठ के आधार पर स्पष्ट करें।
(ग) ‘लखनवी अंदाज’ पाठ के आधार पर बताइए कि लखनऊ के नवाबों और रईसों के बारे में लेखक की क्या धारणा थी?]
(घ) लेखक ने फादर कामिल बुल्के की याद को ‘यज्ञ की पवित्र अग्नि’ क्यों कहा है?
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए [2 × 3 = 6]
(क) कविवर निराला ने बादलों को ‘बाल-कल्पना के से पाले’ और ‘काले घुघराले’ क्यों कहा है?
(ख) निराला की कविता ‘उत्साह’ तथा ‘अट नहीं रही है’ कविता में किन ऋतुओं का वर्णन हुआ है। उनमें से आपको कौन-सी ऋतु आकर्षक और उपयोगी लगती है?
(ग) ‘कन्यादान’ कविता क्या संदेश प्रसारित करती है?
(घ) ‘कन्यादान’ कविता में किसे दुख वाचना नहीं आता था और क्यों?
प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए [3 × 2 = 6]
(क) ‘माता का अँचल’ के आधार पर लेखक के पिताजी की विशेषताएँ लिखिए।
(ख) रानी एलिजाबेथ के दर्जी की परेशानी का क्या कारण था? उसकी परेशानी को आप किस तरह तर्कसंगत ठहराएँगे?
(ग) ‘सेवन सिस्टरर्स वाटर फॉल’ को देख लेखिका ने अपनी भावानाओं को कैसे अभिव्यक्ति किया है? ‘साना-साना हाथ जोड़ि’ पाठ के आधार पर लिखिए।
रखण्ड-‘ख’
(रचनात्मक लेवन वंड) (20 अंक)
प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए- (5)
(क) खेल और स्वास्थ्य
संकेत बिन्दु-खेलों की उपयोगिता, खेल और स्वास्थ्य का सम्बन्ध, हमारा कर्त्तव्य।
(ख) पुस्तकालय का महत्व
- भूमिका
- पुस्तकालय के प्रकार
- पुस्तकालय का रूप
- लाभ
- निष्कर्ष/उपसंहार
(ग) मेक इन इंडिया
- भूमिका
- उक्ति का अर्थ
- उद्योग तथा व्यापार के क्षेत्र में अग्रणी होने का संकल्प
- योजना के लाभ
- निष्कर्ष
प्रश्न 5.
परीक्षा के दिनों में अनियमित विद्युत-आपूर्ति की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए प्रबंधक, राज्य विद्युत आपूर्ति निगम को एक पत्र लिखिए। (5 )
अथवा
अपने विद्यालय की ओर से आयोजित शैक्षिक भ्रमण पर जाने की अनुमति माँगते हुए अपने पिताजी को एक पत्र लिखिए, जिसमें उनसे कुछ रूपए भेजने का अनुरोध भी किया गया हो।
प्रश्न 6.
(क) आपके क्षेत्र में एक नया वाटर पार्क खुला है। पर्यटकों को आकर्षित करते हुए एक विज्ञापन तैयार कीजिए। (2.5)
अथवा
अपनी दुकान किराए पर उठाने के लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए। (ख) ‘बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए। (2.5 )
प्रश्न 7.
(क) क्रिसमस के पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए एक संदेश लिखिए। (2.5)
अथवा
देश में बढ़ते कोरोना-संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी की ओर से देशवासियों के नाम एक संदेश लिखिए।
(ख) अपने मित्र को वार्षिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी में पास होने पर शुभकामना संदेश लिखिए। (2.5)