Students can access the CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi with Solutions and marking scheme Term 2 Set 6 will help students in understanding the difficulty level of the exam.
CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi Course A Set 6 for Practice
समय : 2.00
घण्टा पूणांक:40
सामान्य निर्देश:
- इस प्रश्न पत्र में दो खंड हैं- खंड ‘क’ और खंड ‘ख’।
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं, यथासंभव सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार ही लिखिए।
- लेखन कार्य में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखिए।
- खंड-‘क’ में कुल 3 प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इनके उपप्रश्नों के उत्तर दीजिए।
- खंड-‘ख’ में कुल 4 प्रश्न हैं। सभी प्रश्नों के विकल्प भी दिए गए हैं। निर्देशानुसार विकल्प का ध्यान रखते हुए चारों प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
रखण्ड-‘क’
(पाठ्य-पुस्तक व पूरक पाठ्य-पुस्तक) (20 अंक)
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए [2 × 4 = 8]
(क) नवाब साहब ने खीरा खाने की पूरी तैयारी की और उसके बाद उसे बिना खाए फेंक दिया। इस नवाबी व्यवहार पर टिप्पणी कीजिए।
(ख) फादर कामिल बुल्के एक संन्यासी थे, परन्तु पारंपरिक अर्थ में हम उन्हें संन्यासी क्यों नहीं कह सकते?
(ग) ‘लखनवी अंदाज़’ रचना में नवाब साहब की सनक को आप कहाँ तक उचित ठहराएँगे? क्यों?
(घ) फादर बुल्के की मृत्यु से लेखक आहत क्यों था?
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए [2 × 3 = 6]
(क) उत्साह कविता में कवि बादल को गजरने के लिए क्यों कहता है? बादल से कवि की अन्य अपेक्षाएँ क्या है?
(ख) “कहीं साँस लेते हो, घर-घर भर देते हो” पंक्ति में किसकी विशिष्टता व्यंजित हुई है? बताइए कि वह उसकी कौन-सी खूबी है जिससे घर-घर भर जाता है? ‘अट नहीं रही है’ कविता के आधार पर उत्तर दीजिए।
(ग) ‘कन्यादान’ कविता में माँ की सोच परंपरागत माँ से कैसे भिन्न है? .
(घ) माँ की मूल चिन्ता क्या थी ?
प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए [3 × 2 = 6]
(क) ‘माता का अँचल’ नामक पाठ में लेखक ने तत्कालीन समाज के पारिवारिक परिवेश का जो चित्रण किया है, उसे अपने शब्दों में लिखिए।
(ख) रानी एलिज़ाबेथ के दर्जी की परेशानी का क्या कारण था ? उसकी परेशानी को आप किस तरह तर्कसंगत ठहराएँगे ? सिक्किम की युवती के कथन ‘मैं इंडियन हूँ’ से स्पष्ट होता है कि अपनी जाति, धर्म-क्षेत्र और संप्रदाय से अधिक महत्त्वपूर्ण राष्ट्र है। आप किस प्रकार राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य निभाकर देश के प्रति अपना प्रेम प्रकट कर सकते हैं? समझाइए।
रखण्ड-‘ख’
(रचनात्मक लेरवन रवंड) (20 अंक)
प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए- (5)
(क) ग्लोबल वार्मिंग
संकेत बिन्दु-आशय, स्वरूप, बचाव के उपाय।
(ख) जीवन मे प्रतियोगिता का महत्व
- भूमिका
- प्रतियोगिता के लाभ
- विद्यार्थियों पर बढ़ता दवाब
- बढ़ती प्रतियोगिताओं का नकरात्मक पक्ष
- निष्कर्ष
(ग) किसी ऐतिहासिक स्थल की अविस्मरणीय यात्रा
- भूमिका
- गंतव्य का चुनाव एवं उसका ऐतिहासिक महत्व
- यात्रा विवरण
- दर्शनीय स्थलों की संक्षिप्त जानकारी
- उपसंहार
प्रश्न 5.
आपसे अपने बैंक के बचत खाते की चेक बुक कहीं खो गई है इस सम्बन्ध में तत्काल उचित कार्यवाही करने के लिए निवेदन करते हुए बैंक प्रबंधक को एक पत्र लिखिए। (5)
अथवा
वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण अचानक लॉकडाउन होने पर छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाला आपका छोटा भाई घर नहीं पहुँच पाया है। उसको धैर्य रखने तथा इस विषम परिस्थिति में सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए एक पत्र लिखिए।
प्रश्न 6.
(क) ‘मानव अधिकार दिवस’ पर जन सामान्य को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए 50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
अथवा
गुड मॉर्निंग चाय के विक्रेता हेतु एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।
(ख) आपके क्षेत्र में एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसकी सूचना देते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए। (2.5)
प्रश्न 7.
(क) बिहू पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए लगभग 40 शब्दों में एक संदेश लिखिए। (2.5)
अथवा
अपने पिताजी को सरकारी नौकरी में प्राप्त हुई पदोन्नति के लिए लगभग 40 शब्दों में बधाई संदेश लिखिए।
(ख) विवाह की वर्षगांठ के शुभ अवसर पर लगभग 40 शब्दों में एक शुभकामना संदेश लिखिए। (2.5)