Students can access the CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi with Solutions and marking scheme Term 2 Set 8 will help students in understanding the difficulty level of the exam.
CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi Course A Set 8 for Practice
समय : 2.00
घण्टा पूणांक:40
सामान्य निर्देश:
- इस प्रश्न पत्र में दो खंड हैं- खंड ‘क’ और खंड ‘ख’।
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं, यथासंभव सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार ही लिखिए।
- लेखन कार्य में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखिए।
- खंड-‘क’ में कुल 3 प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इनके उपप्रश्नों के उत्तर दीजिए।
- खंड-‘ख’ में कुल 4 प्रश्न हैं। सभी प्रश्नों के विकल्प भी दिए गए हैं। निर्देशानुसार विकल्प का ध्यान रखते हुए चारों प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
रखण्ड-‘क’
(पाठ्य-पुस्तक व पूरक पाठ्य-पुस्तक) (20 अंक)
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए [2 × 4 = 8]
(क) ‘लखनवी अंदाज़’ कहानी का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।
(ख) फ़ादर बुल्के ने भारत में रहते हुए हिंदी के उत्थान के लिए क्या कार्य किए?
(ग) ‘लखनवी अंदाज़ कहानी के शीर्षक की सार्थकता पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
(घ) ‘परिमल’ की गोष्ठियों में फादर की क्या स्थिति थी? लेखक तथा अन्य प्रतिभागियों के साथ उनके सम्बन्ध कैसे थे?
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए [2 × 3 = 6l
(क) “आए अज्ञात दिशा से अनंत के घन!” पंक्ति का भाव ‘उत्साह’ कविता के आधार पर समझाकर लिखिए।
(ख) ‘उत्साह’ और ‘अट नहीं रही’ कविताओं के आधार पर कवि निराला के प्रकृति-चित्रण की विशेषताएँ स्पष्ट कीजिए।
(ग) ‘कन्यादान’ कविता में लड़की को दुःख बाँचना क्यों नहीं आता था?
अथवा
‘कन्यादान’ कविता में किसे दुःख बाँचना नहीं आता था और क्यों ?
अथवा
उसे सुख का आभास तो था लेकिन दुःख बाँचना नहीं आता था, ‘कन्यादान’ कविता के आधार पर भावार्थ स्पष्ट कीजिए।
(घ) ‘कन्यादान’ कविता में व्यक्त किन्हीं दो सामाजिक कुरीतियों का उल्लेख कीजिए।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए [3 × 2= 6]
(क) भोलानाथ संकट के समय में अपने पिता के पास न जाकर माता के पास क्यों जाता है? ‘माता का अँचल’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
(ख) जॉर्ज पंचम की लाट की टूटी नाक लगाने के क्रम में पुरातत्व विभाग की फाइलों की छानबीन की जरूरत क्यों आ गई? क्या उससे समाधान संभव था? क्यों?
(ग) ‘साना-साना हाथ जोड़ि’ पाठ में प्रदूषण के कारण हिमपात में कमी पर चिंता व्यक्त की गई है। प्रदूषण के और कौन-कौन से दुष्परिणाम सामने आए हैं? हमें इसकी रोकथाम के लिए क्या करना चाहिए?
रखण्ड-‘ख’
(रचनात्मक लेवन वंड) (20 अंक)
प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए- (5)
(क) प्लास्टिक की दुनिया/पर्यावरण पर बढ़ता प्लास्टिक का दुष्प्रभाव
अथवा
पर्यावरण और प्लास्टिक
- भूमिका
- प्लास्टिक की उपयोगिता
- बढ़ता उपयोग और इसके दुष्प्रभाव
- उपसंहार आधुनिक समाज में नारी की स्थिति/आधुनिक भारतीय नारी
- भूमिका
- वर्तमान में नारी की स्थिति
- सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए गए कार्यक्रम
- समाज का दायित्व
- नारी का कर्तव्य
(ग) बिपति कसौटी जे कसे सोई साँचे मीत
अथवा
मुसीबत में ही मित्र की परख होती है
- भूमिका
- मित्र का चुनाव
- विपत्ति काल में मित्र की परख
- सच्चे मित्र की जीवन में भूमिका
- उपसंहार
प्रश्न 5.
किसी महिला के साथ बस में हुए अभद्र व्यवहार को रोकने में बस कंडक्टर के साहस और कर्त्तव्यपरायणता की प्रशंसा करते हुए परिवहन विभाग के प्रबंधक को पत्र लिखिए। (5)
अथवा
आपका अपने प्रिय मित्र से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। अब आपको अपनी गलती का एहसास हुआ है अतः उस से क्षमा माँगते हुए एक पत्र लिखिए।
प्रश्न 6.
(क) अचानक स्थानांतरण होने के कारण आप अपना पुराना घरेलू फर्नीचर बेचना चाहते हैं, इसके लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए। (2.5)
अथवा
अभी-अभी बाजार में एक नई हिंदी की व्याकरण पुस्तक आई है। विद्यार्थियों को उसकी जानकारी देते हुए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
(ख) पर्यावरण विभाग की ओर से जल-संरक्षण का आग्रह करते हुए एक विज्ञापन तैयार कीजिए। (2.5)
प्रश्न 7.
(क) आपके छोटे भाई अथवा बहन ने बोर्ड परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसे बधाई देते हुए एक संदेश लिखिए।
अथवा
अपने मित्र अथवा सखी को ईद की मुबारकबाद देते हुए एक संदेश लिखिए। (2.5)
(ख) अपने मित्रों और रिश्तेदारों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए एक संदेश लिखिए। (2.5)