Students can access the CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi with Solutions and marking scheme Term 2 Set 6 will help students in understanding the difficulty level of the exam.
CBSE Sample Papers for Class 10 Hindi Course B Set 6 for Practice
निर्धारित समय :2 घण्टे
अधिकतम अंक : 40
सामान्य निर्देश :
- इस प्रश्न-पत्र में कुल 2 खंड हैं- खंड ‘क’ और ‘ख’।
- खंड ‘क’ में कुल 3 प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इनके उत्तर दीजिए।
- खंड ‘ख’ में कुल 5 प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इनके उत्तर दीजिए।
- कुल प्रश्नों की संख्या 8 है।
- प्रत्येक प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए यथासंभव क्रमानुसार उत्तर लिखिए।
खंड ‘क’
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 से 30 शब्दों में दीजिए- (2 × 2 = 4)
(क) ‘मनुष्यता’ कविता में मनुष्य को ‘मात्र बंधु’ कहने का क्या तात्पर्य है? स्पष्ट कीजिए।
(ख) जापान की टी-सेरेमनी में कितने लोगों को प्रवेश दिया जाता था और क्यों?
(ग) कविता ‘कर चले हम फिदा’ के अन्तर्गत सिर पर कफन बाँधने की बात क्यों कही गई है?
प्रश्न 2.
निम्नलिखित दो प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 60 से 70 शब्दों में दीजिए- (4 × 1 = 4)
(क) गाँधीजी को महात्मा, धर्मात्मा के नाम से भी जाना जाता है। हम सभी जानते हैं, वह एक धार्मिक व्यक्ति थे, किंतु इस बात को गहराई से समझना ज़रूरी है। धर्म से उनका अर्थ केवल पूजा पाठ कर लेना, धार्मिक स्थलों पर चले जाना नहीं था, अपितु धर्म को वे अपने आचरण में उतारते थे। उनके लिए सबसे बड़ा धर्म देश सेवा थी। कोई भी ऐसा कार्य जो देश के हित में न हो, वह नहीं करते थे। हर एक कदम उठाने से पहले उसे धर्म के तराजू पर अवश्य तोलते थे। ‘कर चले हम फिदा’ कविता में हमने सैनिक की भावनाओं को पढ़ा और समझा। क्या गाँधी जी को भी एक सच्चा सैनिक कहा जा सकता है?
अथवा
(ख) बहुत से समाज सुधारक हमारे देश में हुए हैं जिनमें से अन्ना हजारे का नाम पिछले कुछ वर्षों में हमने बहुत सुना है। व्यक्ति निर्माण के लिए मूल मंत्र देते हुए उन्होंने युवाओं में उत्तम चरित्र शुद्ध, आचार-विचार, निष्कलंक व्यक्तित्व व त्याग की भावना विकसित करने तथा निर्भयता को आत्मसात कर आम आदमी की सेवा को आदर्श के रूप में स्वीकार करने का आह्वान किया है। उन्होंने यह संदेश अपनी वाणी से ही नहीं बल्कि आचरण से भी दिया है। कितने ही महान पुरस्कारों के रूप में अपार धनराशि उन्होंने देश के लिए सहर्ष त्याग दी। ‘मनुष्यता’ कविता में जिन मानवीय गुणों का वर्णन है, उनमें से उपरोक्त उदाहरण में आपको क्या गुण दिखाई दे रहे हैं? इस प्रकार के त्याग को आप कहाँ तक उचित समझते हैं?
प्रश्न 3.
पूरक पाठ्यपुस्तक संचयन के किन्हीं तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (3 × 2 = 6)
(क) पाठ ‘सपनों के से दिन’ में वर्णित लेखक का बचपन आज के बचपन से कैसे भिन्न है? अपने अनुभव के आधार पर उत्तर दीजिए।
(ख) टोपी ने इफ्फन से दादी बदलने की बात कब और क्यों करी?
(ग) हरिहर काका को महंत और अपने भाई एक ही श्रेणी के क्यों लगने लगे थे?
खंड ‘ख’ : लेखन
प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए
(क) पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं
- उक्ति का अर्थ
- उदाहरण
- उपसंहार
अथवा
(ख) इण्टरनेट-एक संचार क्रान्ति
- इण्टरनेट का परिचय
- लाभ-हानियाँ
- सदुपयोग के उपाय
अथवा
(ग) विज्ञापनों का बढ़ता प्रभाव
- विज्ञापन के उद्देश्य
- विभिन्न रूप
- आदर्श विज्ञापन
प्रश्न 5.
आपके विद्यालय में पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होता। इसकी शिकायत व सुधार के लिए प्रार्थना करते हुए प्रधानाचार्या को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
अथवा
आपकी कॉलोनी में बाहर के नवयुवक आकर शांति भंग करते हैं। इसकी सूचना पुलिस आयुक्त को देते हुए लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए। (5)
प्रश्न 6.
(क) ‘खेल भारतीय’ संस्था के सूचना प्रभारी होने के नाते संस्था द्वारा डे-नाइट क्रिकेट मैच की जानकारी देने हेतु 50 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए।
अथवा
गाँधी जयन्ती के अवसर पर विद्यालय में होने वाली विशेष प्रार्थना सभा के लिए हेड बॉय की ओर से 50 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए। (2½)
(ख) वैश्विक महामारी के चलते आपके विद्यालय ने आभासी शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को अपनाया है। उसमें सभी छात्रों को नियमित रूप से तथा एकाग्रतापूर्वक उपस्थित होने का निर्देश देते हुए प्रधानाचार्य की ओर से लगभग 50 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए अथवा नगर निगम की ओर से सड़कों की मरम्मत का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। आम जनता को इसकी जानकारी देने तथा सावधानी बरतने की अपील करने हेतु नगर पालिका सचिव की ओर से लगभग 50 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए। (2½)
प्रश्न 7.
(क) स्कूल के हल्के व मज़बूत बस्तों की कम्पनी के लिए 50 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
अथवा
गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को नृत्य, संगीत, कला-शिल्प आदि का प्रशिक्षण देने वाले केन्द्र ‘आओ सीखें’ के लिए 50 शब्दों में आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए। (2½
(ख) अनुपयोगी वस्तुओं से नई, आकर्षक व उपयोगी वस्तुएँ बनाने वाली कंपनी ‘रूपांतरण’ के लिए 50 शब्दों में आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
अथवा
आप मौनिका/मयंक ऑनलाइन पाकशाला शुरू करने जा रहे हैं। इसके मुख्य आकर्षण तथा अन्य जानकारियाँ देते हुए लगभग 50 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए। (2½)
प्रश्न 8.
निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में लघु कथा का निर्माण कीजिए- (5)
- अद्भुत मुलाकात..
- अलौकिक आनंद
- अविस्मरणीय
अथवा
- दिए गए प्रेरक बिन्दु को ध्यान में रखते हुए लगभग 120 शब्दों में लघु कथा लिखिए।
- ‘माँ की सीख’